Ganga Nagar
रावला के पटवारी को जेल भेजा
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 00:57 [IST]  

श्रीगंगानगर. रिश्वत लेते पकड़े गए रावला के पटवारी पृथ्वीराज बिश्नोई को एसीबी ने शनिवार को जेल भिजवा दिया।



द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के कारण पटवारी को बीकानेर में न्यायाधीश के घर पर पेश किया गया था। एसीबी एएसपी रामेश्वरलाल जाट ने बताया कि आरोपी पटवारी पृथ्वीराज को सीआई प्रशांत कौशिक की निगरानी में बीकानेर भेजा गया था।



वहां पटवारी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के सेशन न्यायाधीश रामचंद्र झाला के घर पेश किया जाना था, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण अपर सेशन न्यायाधीश ओमप्रकाश गुप्ता के समक्ष पेश किया। वहां से उन्होंने पटवारी को जेल भेजने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि पटवारी पृथ्वीराज बिश्नोई को शुक्रवार को रावला में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।



यह राशि उसने महेंद्र बिश्नोई से राजस्व रिकार्ड में उसकी जमीन को अनकमांड से कमांड करने की एवज में ली थी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: