क्या कह रहे हैं सुपरस्टार के सितारे
संजय बी जुमानी Sunday, October 11, 2009 00:56 [IST]  

Amitabh Bachchan11.10.1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन रोमांटिक चंद्रमा (अंक 2) और रचनात्मक वरुण (अंक 7) से संचालित होते हैं। वास्तव में, बॉलीवुड में चांद पर कई रोमांटिक गीत फिल्माए गए हैं। चूंकि अंक 6 वाला शुक्र तुला राशि वाले सभी लोगों पर शासन करता है, इसलिए यह अमिताभ को भी प्रभावित करता है। शुक्र मनोरंजन का ग्रह है और सीधे तौर पर कई महान शो-मैन पर शासन करता है। इसलिए हैरानी की बात नहीं कि कड़ी मेहनत के साथ इस रचनात्मक हिस्से के योग ने अमिताभ को वहां पहुंचाया, जहां वे आज हैं। बिग बॉस के अंक भी 24 यानी 6 होते हैं, इसलिए इसका प्रदर्शन शानदार होना चाहिए और चैनल को भी फ़ायदा होना चाहिए।



अमिताभ का भाग्य अंक 1 से जुड़ा है (11+10+1942=1)। यह शक्तिशाली सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो नेतृत्व का प्रतीक है। दरअसल, एक अंक वाली रेखा के साथ उनकी 90 फ़ीसदी फिल्में हिट रही हैं! उनकी बहू, ऐश्वर्या राय (01.11)भी अंक 1 वाली हैं। अंक 8 वाला शनि भी तमाम तुला राशि वालों पर राज करता है, और यह आमतौर पर पहले आÊामाता है और फिर पुरस्कार देता है। बिग बी को अपने कॅरियर की शुरुआत में लाइन से 11 फ्लॉप का दंश सहना पड़ा था। सभी कुंभ राशि वालों की उनके पुत्र अभिषेक भी शनि से नियंत्रित होते हैं, उन्हें भी ऐसी ही परीक्षा से गुजरना पड़ा, जब उनकी 13 फिल्में लाइन से पिट गईं। शनि की शांति के लिए जहां सीनियर बच्चन नीलम पहन रहे हैं (इसने उनके गिरते कॅरियर को नई जिंदगी दी और एबीसीएल के घाटे से उबारा तथा ‘मोहब्बतें’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ दिलाया), वहीं जूनियर बच्चन ने नीलम का विकल्प, एक जंबुमणि (एमेथीस्ट) धारण किया है।



बिग बी जीवन के 68वें साल में प्रवेश कर रहे हैं और 68 बुध (अंक 5) से जुड़ता है। सबसे तेज ग्रह बुध गति और संचार के लिए जाना जाता है। इसलिए यात्राओं के संकेत हैं, जिसका यह भी मतलब है कि विदेशों में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। बुध का विपरीत पक्ष यह है कि यह व्यक्ति को चिंतातुर बनाता है और अति-दुश्चिंता का कारण बनता है, जिसकी परिणती डाइबिटीज, उदर से संबंधित समस्याओं और ब्लड प्रेशर में हो सकती है। इसलिए उनके लिए सलाह है कि चीजो को सहजता से लें। योग और ध्यान से लाभ हो सकता है। यात्रा भी उन्हें ब्रेक या छुट्टी दे सकती है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: