संगरिया. टैक्सी स्टैंड के स्थान पर पौधरोपण करने के मामले में पालिकाकर्मियों से हुई मारपीट पर चल रही हड़ताल के शनिवार को स्थगित होने पर इलाकावासियों ने राहत की सांस ली।
उधर, पुलिस प्रशासन ने पीड़ित पक्ष को 16 अक्टूबर तक आरोपियों की गिरफ्तार के लिए लिखित में समझौता कर भरोसा दिलाया है। पालिकार्मियों व प्रशासन के बीच शनिवार को पालिका अध्यक्ष विनोदबाला जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएसपी रामजीलाल चंदेल, कार्यवाहक एसडीएम कुंजबिहारी मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी दर्शनलाल सोनी, थानाप्रभारी इस्माइल खां आदि ने भाग लिया।
पालिकाकर्मियों की ओर से हड़ताल के लिए गठित की गई संघर्ष समिति के अध्यक्ष संदीप बिoAाई सहित अन्य लोगों ने मामला सुलझता न देख एक बार हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से संघर्ष समिति के नेताओं को मारपीट के आरोपी अशोक चौधरी सहित अन्य लोगों को दीपावली से पहले गिरफ्तार करने का भरोसा देने पर पालिकाकर्मी शहर की सफाई करने को तैयार हो गए।
इस दौरान संदीप बिoAोई ने चेतावनी दी कि आरोपियों को पुलिस 16 अक्टूबर तक गिरफ्तार नहीं करती है तो दीपावली के बाद जिले के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।