Ganga Nagar
किरणदीप प्रधानमंत्री व शैलेंद्र उपप्रधानमंत्री बने
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 01:04 [IST]  

संगरिया. स्वच्छता एवं स्वास्थयप्रद आदतों के विकास की गतिविधियों का संचालन करने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय दो आरपीटी में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया।



एसडीएमसी सदस्य रोशनी देवी की देख-रेख में गठित इस बाल संसद में मंत्रीमंडल का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक हरप्रीतसिंह ने बताया कि इसमें किरणदीप कौर प्रधानमंत्री, शैलेंद्रसिंह उपप्रधानमंत्री, बलविंद्रसिंह स्वच्छता मंत्री, मोनिका देवी जल एवं पर्यावरण मंत्री, गुरप्रीतसिंह स्वास्थ्य मंत्री, परमजीतसिंह बागवानी मंत्री, प्रवीण रानी सांस्कृतिक मंत्री, जगसीरसिंह शिक्षा मंत्री, अमनदीप कौर खेल मंत्री बनाया गया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: