Pali
बाजार में बूम
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 01:40 [IST]  

पाली. दीपावली आगमन को लेकर बाजार भी सतरंगी मुस्कान बिखेरने लगा है।



पालीराइट्स के बढ़ते स्टेंडर्ड और नई वैरायटी की मांग के अनुरुप दिवाली पर बंपर ग्राहकी को देखते हुए व्यापारियों द्वारा तैयार किया गया केआरए उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।



सरकारी कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता एरियर भुगतान, नगर परिषद व मिल कर्मचारियों को बोनस मासिक वेतन सरीखे बहाने भले ही कुछ रहे, लेकिन हर एक के पीछे बाजार को भुनाने की शक्ति छिपी है।



बाजार में आया उपभोक्ता निराश होकर खाली हाथ न लौटे इसलिए हर व्यापारी अधिक स्टॉक के साथ पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कुछ नए उत्पाद की श्रृंखलाओं से अपने शोरूम को सजाए हुए है। पुष्य नक्षत्र को लेकर भी बाजार का आंकडा रविवार को पांच करोड़ से बाहर जाने की पूरी उम्मीद है।



आया अब एलसीडी का जमाना : पहले टीवी फिर फ्लेट टीवी तथा अब एलसीडी का क्रेज बाजार को हवा दे रहा है।




पिछले वर्ष दीपावली के दौरान एक—दो कंपनी के ही एलसीडी बाजार में थे जिनके प्रति क्रेज भी कम था लेकिन इस बार हर कंपनी के एलसीडी पाली बाजार में उपलब्ध है। विक्रेता बताते है कि नई वैरायटीज तथा भावों में 30 से 50 प्रतिशत की कमी ग्राहकों को इस ओर आकर्षित करेगी। वहीं इनामी स्क्रेच भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बाजार में एलसीडी की 19, 21, 32 इंची साइज उपलब्ध है। ऑर्डर से 57 इंची तक मंगवाई जा सकेगी।



मोबाइल की नई श्रृंखला



मोबाइल के दिवानों की पाली में कमी नहीं है। यही वजह है कि हर नंबर के मोबाइल के जरिए कंपनियां पाली के बाजार से अच्छा मुनाफा कमाती है। दीपावली को लेकर बाजार की तर्ज पर मोबाइल कंपनियां भी नई श्रृंखला के जरिए ग्राहकों के लुभाने को आतुर है।



पाली के शोरूम विभिन्न कपंनियों के हाई-फाई मोबाइलों से सज चुके है। व्यापारी मोबाइल का कारोबार एक से डेढ़ करोड़ तक का मानते है।



चाइनीज लाइटों की बहार सी



आंतरिक सहित बाहरी सजावट में अहम भूमिका निभाने वाली रंग-बिरंगी लाइटों की बहार सी बाजार में है। विक्रेता अमरचंद जैन बताते हैं कि चाइनीज लाइटों के सस्ता हो जाने से लोग किराये पर रोशनी करने की बजाय इनको खरीद कर रोशनी करते है।



सीरिज राइस, फ्लोवर, नोवेल, लिची, केला, अनार, स्टेबरी का लूक लिए रिमोट वाली चाइनीज लाइटों की लड़ियां खूब बिक रही हीं। सजावटी दीपक, सात कलर के बल्ब, सीएफएन ट्यूब, पाइप वाली रोप लाइट, एलेडी बल्ब की विभिन्न डिजाइन भी सजावट के लिए पहली पसंद हैं।



छा गई अनारकली व मस्सकली



रेडिमेड व शुटिंग शर्टिग का बाजार भी बूम की तैयारी में है। लड़कियों की बात करे तो सोनम कपूर की मस्सकली व अनारकली उनकी पसंद बनी हुई है। लेंगीज टॉप, जींस टॉप, पटियालाशूट, केबरी टॉप भी बाजार को परवाज देंगे।



बच्चों में जॉकेट शूट व बड़ों में जींस व टाउजर का बोलबाला है। शुटिंग शर्टिग की कई वैरायटियां भी बाजार को रंगत दे रही है। कपड़ा व्यवसाई बताते है कि विशेष लाइनिंग वाली पैंट, कॉटन इम्पोर्टेड व लीलन की पैंट, एमरेडी शर्ट, पोस्टर डिजाइन्ड शर्ट मार्केट में है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: