पाली. इस दीपावली पर आप अपने आशियाने को आपके पसंद के कलर से नया लुक दे सकते हैं, वो भी सस्ते दाम पर।
दरअसल, पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में कमी के कारण कलर्स की कीमतें पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी कम हो गई हैं। शहरवासियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पेंट्स की दुकानों में दीपावली की सीजन को देखते हुए एक से बढ़कर एक रंगों की वैरायटी उपलब्ध है।
इन कलर्स की डिमांड अधिक : प्लास्टिक, वेलवेट, टिंबर, ड्यूईट, पर्लस्कीन, वेदर सिल्क, डिको पेंट शहवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा कलर्स कंपनियों ने घर के अंदर की व बाहरी दीवारों के लिए अलग—अलग कलर्स मार्केट में उतारे हैं।
वन वॉल, वन डिजाइन : पिछले कुछ सालों में महानगर की तर्ज पर पाली शहर में भी वन वॉल वन कलर का क्रेज बढ़ा है। यह उन लोगों के लिए अच्छा होता है जो अपने रूम की दीवार पर अपने पसंद की पेंटिंग भी बनवाते हैं।
अब लैड फ्री कलर्स : शहरवासियों में लैड फ्री कलर्स की डिमांड बढ़ी है। लैड फ्री कलर्स पर्यावरण के अनुकूल व शरीर के लिए भी हानिकारक नहीं है। कुछ सालों पहले कलर्स कंपनियां कलर्स बनाने में लैड, मरकरी आदि रॉ मेटेरियल उपयोग में लेती थीं। इससे कम कीमत में कलर्स तैयार तो हो जाते, परंतु यह शरीर के लिए नुकसानदेह होते है। अब मार्केट में बड़ी—बड़ी कलर्स कंपनियां लैंड फ्री कलर्स बाजार में उपलब्ध करा रही हैं।