पाली. शहर में कई इलाकों में पानी के टैंकरों से सप्लाई बंद करने से गुस्साई तीन कालोनियों की महिलाओं ने कलेक्टर निवास के बाहर प्रदर्शन कर खाली मटके फोड़कर विरोध प्र्दर्शित किया। इस दौरान एसडीएम खान मो. खान ने वहां पहुंचकर महिलाओं को समझाइश उनको घर के लिए रवाना किया।
जलदाय विभाग की तरफ से पाइपलाइन नहीं होने वाले इलाकों में पेयजल सप्लाई के लिए टैंकरों की व्यवस्था कर रखी है। वहीं एक समाजसेवी की तरफ से टैंकर भेजे जाते थे। शहर की बजरंग बाड़ी, रुणोचा कॉलोनी व कोहिनुर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी के टैंकर नहीं पहुंचने से महिलाओं को एक मटके पानी के लिए भटकना पड़ रहा था।
शनिवार को पानी नहीं आने से गुस्साई महिलाएं नारेबाजी करते हुए हाथों में खाली मटके लेकर कलेक्टर के निवास पर पहुंची वहां मटके भी फोड़े। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम खान मो.खान मौके पर पहुंचे तथा उनको समझाइश की।
खान ने शीघ्र ही पानी की सुचारू सप्लाई कराने का आश्वासन देने के बाद ये लोग रवाना हुए। ज्ञापन देने आए लोगों में उसमान गनी, चांदबीबी, शहनाज, विमला, सुमित्रा, सीता, कुशुम, सुल्ताना, शकुर, रहमत, पुष्पा, जमीला, हीना, फिरोजा, आमना बोना, जुबेदा, हुसैन, कमला सहित बजरंगबाड़ी, कोहिनूर कॉलोनी एवं रुणोचा कॉलोनी के सैकड़ों लोग शामिल