मोहाली. फेज-3 बी1 के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में पंजाब इंटर स्कूल जोनल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट खेली गई। जिसमें मानव मंगल स्मार्ट स्कूल फेज-10 की टीम रनर अप रही है, इस टीम के कैप्टन मास्टर गुरप्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट का खिताब दिया गया।
जबकि इस टूर्नामेंट के बाद बनाई गई जिला स्तरीय टुर्नामेंट के लिए गुरप्रताप को टीम का कैप्टन बनाया गया है। स्कूल टीम के खिलाड़ी उधभ त्रिपाठी, अभिजोत सिंह धालीवाल और निखिल ग्रोवर को भी इस टीम में शामिल किया गया है।