Jabalpur
सिर्फ भोपालियों को काट रहे मच्छर
bhaskar news Sunday, October 11, 2009 03:44 [IST]  

जबलपुर. डेंगू के लिए संवेदनशील इस मौसम में संभाग के चार जिलों से मच्छरों का खात्मा करने वाली फॉगिंग मशीनें बीती रात एम्बुलंेस में लाद कर भोपाल रवाना कर दी गईं । जिन जिलों से फॉगिंग मशीन भेजी गई, उनमें मच्छरों का खात्मा अब कैसे होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं, बस इसके उत्तर में यही कहा जा रहा है कि कुछ दिन बाद मशीनें वापस बुला ली जायेंगी। सूत्रों के अनुसार जबलपुर के सात ब्लॉकों में रखी सात फॉगिंग मशीनें बीती रात भोपाल रवाना कर दी गईं।



इसी तरह डिंडोरी जिले में जहां अभी तक दो दर्जन डेंगू के मामले नोटिस हो चुके हैं, वहां से छह मशीनें, कटनी से पांच और छिंदवाड़ा से तीन मशीनें भेजी गई हैं। ये फॉगिंग मशीनें कितनी चलती हैं यह अलग बात है, पर मलेरिया के लिए संवदेनशील माहों में इनका सही उपयोग किया जाए तो रोग फैलाने वाले मच्छरों का खात्मा जरूर किया जा सकता है। जबलपुर में जब तीन साल पहले डेंगू से बरेला और शहर की बस्ती में 30 लोगों की जानें गई थीं, तब इस प्रकार के प्रबंध नहीं हो सके थे।
वापस आ जायेंगी
फॉगिंग मशीनें भोपाल जरूर भेजी गईं, पर इनको कुछ दिनों में वापस मंगा लिया जायेगा। अभी वहां संक्रमण अधिक फैला है, इसलिए इस प्रकार के प्रबंध किये गये हैं। जबलपुर में मच्छर मारने हम प्रयास कर रहे हैं।
-एसआर दाहिया
मलेरिया अधिकारी

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: