लक्ष्मणगढ़. बड़ौदामेव से चार किलोमीटर दूर नगर तहसील के गांव भट्टपुरा में शनिवार से मुस्लिम समाज का दो दिवसीय जलसा शुरू हुआ।
जलसे के पहले दिन तीन बार नमाज अदा की गई। जलसे में मुस्लिम समुदाय के हजारों स्त्री-पुरुष हिस्सा ले रहे हैं।
निजामुद्दीन दिल्ली के मौलवी साद एवं जुबेर खान के आने के बाद दोपहर में जलसा शुरू हुआ। जलसे में शाम साढ़े चार बजे असर की नमाज अदा की गई। इसके बाद साढ़े छह बजे मगरीब तथा रात साढ़े आठ ईसाकी की तथा रात दो बजे उज्जत की नमाज अदा की गई। जलसे के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जलसे के दौरान मेले जैसा माहौल रहा।
जलसे के लिए आयोजकों द्वारा बड़ौदामेव से निशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, साथ ही भोजन सामग्री की भी व्यवस्था कराई जा रही है। जलसे में भाग लेने के लिए शनिवार देर रात तक लोगों का आना जारी रहा। जलसे में सुरक्षा की दृष्टि से भरतपुर प्रशासन ने पुलिस जाब्ता लगाया है। मौके पर एसडीएम परशुराम धानका व तहसीलदार भी मौजूद थे।