Gwalior
25 टीन घी व 10 क्विंटल खोआ जब्त
भास्कर न्यूज. Sunday, October 11, 2009 04:10 [IST]  

मुरैना. पोरसा कस्बे में मिलावटी होने के संदेह पर घी बनाने की फैक्टरी व जोंटई गांव में खोआ बनाने की भट्टी पर प्रशासन ने शनिवार की शाम छापा मारा। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने काफी घी, तेल व खोआ बरामद किया है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की कार्रवाई जारी थी और अभी इस बात का आंकलन नहीं किया जा सका था कि बरामद माल कितने का है। कलेक्टर एमके अग्रवाल को सूचना मिली कि पोरसा कस्बे और आसपास के गांवों में मिलावटी घी व खोआ बनाने का काम अवैध रूप से चल रहा है। उन्होंने अंबाह एसडीएम डा. एलएल दौलतानी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डा. दौलतानी शाम को अंबाह कस्बे के लक्ष्मी गुप्ता के गोदाम पर पहुंचे, वहां पर उन्हें 22 ड्रम संदिग्ध तेल मिला। इसके बाद जब श्री गुप्ता के घर पर छापा मारा गया तो वहां पर घी बनाने की फैक्टरी मिली। शेष x पेज 18
यहां पर प्रशासन को 25 टीन संदिग्ध घी मिला है। प्रशासन ने संदिग्ध माल को अपने कब्जे में लेकर सैंपल लिए हैं।



जोंटई में पकड़ी खोआ बनाने की भट्टी: पोरसा में कार्रवाई करने के बाद प्रशासन की टीम जोंटई गांव पहुंची। जोंटई गांव में रामप्रकाश शर्मा उर्फ करू के यहां खोआ बनाने की भट्टी लगी मिली। यहां पर प्रशासन को करीब दस क्विंटल खोआ मिला। साथ ही दूध भी बरामद हुआ है। इसके अलावा यहां पर एक गोदाम मिला है, जिसमें खोआ भरा हुआ है। रात की वजह से इस गोदाम को खोला नहीं गया है। प्रशासन ने गोदाम को सील करा दिया है और वहां पर सुरक्षागार्ड तैनात कर दिए हैं। बताया जाता है कि कार्रवाई के दौरान रामप्रकाश शर्मा उर्फ करू व उसके परिवार के लोग मौके से भाग निकले थे।
खाद्य व औषधि निरीक्षक निलंबित: कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आचरण करने वाले खाद्य व औषधि निरीक्षग गोविंद सरगैंया को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि दो तीन दिन पहले यह निरीक्षक जोंटई गांव गया था। आज जब कार्रवाई करने के लिए गया तो उसे वहां लोगों ने घेर लिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। पहले भी कई कार्रवाईयों में इस निरीक्षक की शिकायतें मिली थीं।



कथन
पोरसा व जोटई गांव में छापामार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई के दौरान खोआ बनाने की भट्टी व खोआ पकड़ा गया है। साथ ही संदिग्ध घी भी पकड़ा है। साथ ही एक संदिग्ध आचरण करने वाले खाद्य एवं औषधि निरीक्षक को निलंबित किया गया है।
एमके अग्रवाल, कलेक्टर, मुरैना

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: