Gwalior
बिग बी के जन्म दिन पर बनेगी देश की सबसे लंबी पेस्ट्री
भास्कर नेटवर्क. Sunday, October 11, 2009 04:14 [IST]  

ग्वालियर. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की 67वीं सालगिरह के मौके पर रविवार को यहां क्रिस्प कॉर्नर बेकरी और दैनिक भास्कर देश की सबसे लम्बी पेस्ट्री बनाने का रिकॉर्ड बनाएंगे। आठ सौ मीटर लंबी यह पेस्ट्री देश की अब तक की सबसे लम्बी पेस्ट्री (526 मीटर) का रिकॉर्ड तोड़ेगी।



पेस्ट्री बनने के साथ ही देश की सबसे लम्बी पेस्ट्री बनाने के लिए लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में क्रिस्प कॉर्नर और दैनिक भास्कर का नाम दर्ज कर लिया जाएगा। यह रिकॉर्ड अभी तक पुणो की एक बेकरी के नाम है। आयोजन के दौरान लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का दल भी मौजूद रहेगा।
ऐसी होगी पेस्ट्री
लम्बाई : 800 मीटर
वजन : 1500 सौ से 17 सौ किलो
खा सकेंगे : लगभग 16000 लोग
सामग्री :
शकर : 300 किलो
मैदा : 350 किलो
बेकिंग जैल : 25 किलो
क्रीम लगेगी : 450 किलो
अंडे लगेंगे : 6600
लागत : 3 लाख रुपए

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: