Shekhawati/ Sikar
फाटक नहीं बना तो मनाएंगे काली दिवाली
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 04:23 [IST]  

तारानगर. हड़ियाल-टमकोर मार्ग पर फाटक बनाने की मांग को लेकर गठित संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को फाटक स्थल पर हुई।




अध्यक्ष सरपंच अजरुनसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में फाटक बनाने की मांग के प्रति सरकार की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन को तेज करने के लिए 15 अक्टूबर को समिति सदस्यों ने सामूहिक उपवास रखने व काली दीपावली मनाने का निर्णय लिया।



समिति के अध्यक्ष अजरुनसिंह राठौड़ ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर फाटक बनाने की मांग को लेकर समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को एक माह बीतने के बाद भी रेलवे व राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। समिति के सदस्य 12 अक्टूबर को मांग को लेकर जयपुर व दिल्ली में राजनेताओं व संबंधित विभाग के उच्च धिकारियों से मिलकर शीघ्र फाटक बनाने की मांग करेंगे।



उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में फाटक स्थल पर निगरानी समिति द्वारा पहले की तरह निगरानी रखे जाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गोकुलचंद सोनी, हरफूलसिंह सांगवान, पंचायत समिति सदस्य जुगलाल बरवड़, हरलाल, सुमेरसिंह, शीशपालसिंह, निराणा राम व भूराराम राहड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।




रात्रिकालीन धरने पर लगाया जागरण



ओम कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में जाने के मुख्य रास्ते पर रेलवे फाटक निर्माण की मांग को लेकर दक्षिण चूरू रेलवे फाटक संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू किया गया धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा।



शनिवार को पार्वती देवी की अध्यक्षता में दिए गए धरने पर माम राज सैनी, ओमप्रकाश महर्षि, राम निवास मीणा, सुभाष शर्मा, एडवो केट धन्नाराम सैनी, बजरंगसिंह परिहार, हीरालाल सोलंकी, हंसराज रूंथला व सीताराम सैनी आदि बैठे। इससे पूर्व शुक्रवार रात को धरने पर रामेश्वर भगत, फूलाराम, जगदीश, मदनलाल, नोरंगराम खारड़िया आदि ने जागरण लगाकर भजन-कीर्तन किए।




बीती रात को रामचंद्र गहलोत की अध्यक्षता में हुई संघर्ष समिति की बैठक में संघर्ष की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। संघर्ष समिति के संयोजक मिर्जामल राजपुरोहित ने बताया कि 14 अक्टूबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो समिति की ओर से 15 से 18 अक्टूबर तक दीपावली का त्योहार धरनास्थल पर ही मनाया जाएगा। रात्रिकालीन व दैनिक धरने पर नियमित रूप से समिति के 5-5 सदस्य बैठते रहेंगे। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से जनवादी कवि सम्मेलन होगा, जिसमें मशहूर शायर व कवि शिरकत करेंगे।



राजमार्ग पर लगाया जाम




कस्बे में शनिवार को जलदाय विभाग के सामने पराली की कटाई में फैल रहे प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को नोहर-भादरा राजमार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। तारानगर तहसीलदार सत्यपालसिंह व थानाप्रभारी विक्रांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुला दिया।



उल्लेखनीय है कि कस्बे में नोहर-भादरा राज्य मार्ग पर आबादी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से डिजल इंजन की मशीनों से पराली कुत्तर कटाई का कार्य निजी व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। जिस कारण वार्ड 16 सहित पूरे ग्रामवासी इंजन मशीनों की जहरीले धुएं व मिट्टी की गर्द से फैल रहे प्रदूषण से परेशान है। ग्रामीणों ने प्रशासन को दिए गए अलटीमेटम का समय खत्म होने पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए।



इसी प्रकार पराली कटाई प्रदूषण व विद्यालय के पास पराली कटाई को रोकने के लिए नेशनल अकेडमी के छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण से हमें बचाओ, पराली टॉल हटाओ के नारे लगाकार मुख्य मार्गो से रैली निकाली।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: