Shekhawati/ Sikar
पानी को तरसे वार्डवासी
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 04:25 [IST]  

जसवंतगढ़. कई वार्डो में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



कुछ वार्डो की स्थिति तो यह है कि वहां बीते कई महीनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए भी दर दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड 6 के ओमप्रकाश झंवर ने बताया कि एक तो नल में नियमिति रूप से पानी आता नहीं है, और जब कभी आधी रात को आता भी है तो प्रेशर इतना कम होता है कि लोगों को रतजगा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।



वार्डवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचित करने के बावजूद आज तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।



बीते कई दिनों से क्षेत्र में पानी का संकट है। जगह-जगह से पाइप लाइन लीकेज होने से पानी आता भी है तो दूषित होता है- रोशन खान, वार्डवासी

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: