Shekhawati/ Sikar
दुर्घटना में 22 बच्चे घायल
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 04:31 [IST]  

चूरू/तारानगर. तारानगर थानांतर्गत चूरू-तारानगर रोड स्थित भाटिया की ढाणी के पास शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे ट्रक की टक्कर से एक स्कूल बस में सवार 22 बच्चे घायल हो गए।




घायलों में से 18 बच्चों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि चार बच्चों को तारानगर के अस्पताल में। यहां से दो बच्चों को चूरू रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तारानगर की माडर्न प्रिंस उमावि की स्कूल बस ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।



भाटिया की ढाणी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बस के टक्कर मार दी। बस में करीब 58-60 बच्चे सवार थे, जिसमें से 23 बच्चों को चोटे लगी। हादसे के बाद चूरू भरतिया अस्पताल में चोट लगकर एक साथ आए 18 बच्चों को लेकर हलचल मच गई।



अस्पताल प्रशासन ने बच्चों को भर्ती करने के साथ ही उनका उपचार करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद तारानगर से रैफर हो कर आए दो बच्चों को भी भर्ती किया गया। स्कूल बस खींवासर, जोड़ी, चलकोई से स्कूली छात्रों को लेकर आती हैं।



घटना तारानगर से 12 किमी दूर एक ढाणी के पास हुई। इस संबंध में स्कूली छात्र दिनेश ने बताया कि उनकी बस ढाणी से आ रही थी, उस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: