Ratlam
नहीं होने देंगे हेराफेरी
bhaskar news Sunday, October 11, 2009 04:49 [IST]  

रतलाम. आलोट विधायक मनोहर ऊंटवाल ने पार्षद प्रेम उपाध्याय व देवशंकर पांडेय द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सागोद रोड स्थित चम्पा विहार में कही। उन्होंने कहा पिछली बातों को भूलें। हमें पारस दादा जैसा व्यक्तित्व विधायक के रूप में मिला है। मेरा व दादा का यह प्रयास होगा कि यहां उद्योग धंधे लगे और बेरोजगारी हटे। विधायक श्री सकलेचा ने कहा मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। रतलाम के विकास की काफी संभावनाएं हैं।



मेरा प्रयास रहेगा कि शहर में अधिक से अधिक उद्योग स्थापना और पूंजी निवेश हो। इस दिशा में काम जारी है। मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने रावण वध को भूलकर प्रकाशमय त्योहार दीपावली खुशियां व हर्ष से मनाने की बात कही। पत्रकार शरद जोशी भू-माफियाओं ने राज संपत्तियों को हड़प लिए जाने पर ¨चता जताई। इससे पहले पार्षद श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया।
विधायक श्री ऊंटवाल, श्री सिसौदिया, श्री सकलेचा, श्री जोशी व समाजसेवी सुरेंद्र पहलवान का शॉल-श्रीफल भेंट कर श्री उपाध्याय व श्री पांडे, एल्डरमैन कन्हैयालाल मौर्य ने सम्मान किया। महापौर का सम्मान श्री सकलेचा, आशा उपाध्याय व अन्य ने किया। आयोजन में माधव काकानी, अजय तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रजनीकांत व्यास, चंदू व्यास, झमक भरगट, वीरेंद्र हितिया, ललित दख, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश मिश्रा, मुन्नालाल शर्मा, महेंद्र नाहर, कन्हैयालाल तंवर आदि मौजूद थे। संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार देवशंकर पांडे ने माना।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: