रतलाम. वार्डवार सफाई अभियान के दौरान शनिवार को नगर निगम के उपायुक्त एस.के. पांडेय एवं स्वच्छता निरीक्षक अर¨वदप्रतापसिंह गंदगी फैलाने वालों पर स्पाट फाइन कर रहे हैं। शनिवार को अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के ७ लोगों पर जुर्माना कर प्रत्येक से 250-250 रुपए वसूले। आयुक्त एस.के. सिंह के अनुसार सफाई अभियान श्री पांडेय, राजेंद्र¨सह पंवार, अर¨वदप्रताप सिंह, रवींद्र ठक्कर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
ये हैं गंदगी के जिम्मेदार-दिनेश राठौर (राम मंदिर), दीपक चौरसिया (लोकेंद्र टॉकीज चौराहा), अशोक (लोकेंद्र टॉकीज चौराहा), देवचंद-पन्नालाल (हाट रोड), नूर मोहम्मद (स्टेडियम मार्केट), रामरतन (बालाजी नमकीन-न्यू रोड) व कारूलाल-गो¨वद माली (चांदनी चौक)।यहां फैल रही गंदगी के लिए जिम्मेदार कौन- अमृतसागर कॉलोनी के पास स्थित श्रीनगर कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक, निगम आयुक्त व महापौर के नाम ज्ञापन सौंपे। श्रीनगर विकास समिति अध्यक्ष विष्णुराम पाटीदार, बी. एस. डामोर, राकेश देवड़ा, हिम्मतलाल मोयल, फूलसिंह भगौरा, आनंदीलाल चौहान ने बताया उनकी कॉलोनी विकसित है लेकिन विकास नहीं हुआ।
शहरभर की गंदगी- अलकापुरी क्षेत्र में धोलावड़ जलप्रदाय योजना के कार्यालय के पास नगर निगम द्वारा शहर से निकला कचरा डाला जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी शशि छजलाणी ने बताया कचरा ही नहीं निगम का अमला यहां मरे जानवर भी फेंक कर चला जाता है। इससे पूरे क्षेत्र में सड़ांध फैल गई है।