Ratlam
डिब्बे सहित तौल से मिठास हो गई फीकी
bhaskar news Sunday, October 11, 2009 04:54 [IST]  

ratरतलाम. डिब्बे सहित मिठाई नहीं तौलने के आदेश के बाद भी शहर के मिठाई विक्रेताओं द्वारा डिब्बे के साथ मिठाई तौल कर ग्राहकों को लूटा जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्टर ने दोबारा निर्देश दिए पर खाद्य विभाग ने शनिवार को एक भी केस नहीं बनाया। प्लस टीम ने जानी यह हकीकत।



पैकेट सहित तौल दी मिठाई-महू रोड रहवासी शिक्षक वी. सी. पाटीदार ने दो बत्ती क्षेत्र से एक किलो मिठाई ली तो दुकानदार ने पैकेट सहित मिठाई तौल दी। जब इस प्रतिनिधि ने उन्हें ध्यान दिलाया तो उनकी प्रतिक्रिया थी कि हर बार मिठाई लेता हूं तो दुकानदार डिब्बे सहित मिठाई तौलता है। दुकानदार जितेंद्र ठक्कर ने बताया डिब्बे के बराबर मिठाई भी देते हैं। हालांकि उन्होंने ग्राहक को डिब्बे के बराबर वजन की मिठाई नहीं दी।
शिक्षा विभाग में कार्यरत रणजीत¨सह, कस्तूरबानगर के साथ भी यही वाकया हुआ। श्री सिंह ने पूछने पर बताया रिश्तेदार के यहां मिठाई भेजना है इसलिए डिब्बे सहित मिठाई खरीदी है। मिठाई विक्रेता संजय मेहता ने बताया ग्राहक के आग्रह पर डिब्बे में मिठाई देते हैं। साथ ही डिब्बे के बराबर मिठाई भी देते हैं। भले ही दुकानदार ने डिब्बे सहित मिठाई तौलने से मना किया लेकिन इस प्रतिनिधि के सामने दुकानदार ने डिब्बे सहित मिठाई तौली।



दुकानों पर बोर्ड भी नहीं- ‘मिठाई का डिब्बे सहित तौल नहीं किया जाता है’ आशय का बोर्ड लगा होना चाहिए जिसका पालन नहीं हो रहा है। ये हैं नियम-डिब्बे सहित मिठाई तौलने पर दुकानदार के खिलाफ बाट-माप मानक त्र्वितन अधिनियम १९५५ की धारा ३९/२ के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसमें पांच हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।यहां करंे शिकायत-आप अपनी शिकायत विभाग के आनंद कॉलोनी स्थित दफ्तर में कर सकते हैं। साथ ही फोन नं २६७३४७ पर भी कर सकते हैं। इस बारे में नापतौल विभाग के निरीक्षक आर.के. गुप्ता ने बताया समय-समय पर अभियान चलाते हैं फिलहाल कार्रवाई जारी है। इस साल अभी तक पांच प्रकरण बनाए गए हैं। हालांकि ग्राहकों को भी जागरूक रहना होगा। हम शिकायत पर कार्रवाई करेंगे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: