Jodhpur
जोधपुर को जनरल चैंपियनशिप
भास्कर न्यूज Sunday, October 11, 2009 05:01 [IST]  

जोधपुर. मेजबान जोधपुर ने मदनसिंह आर्य स्मृति राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता की जनरल चैंपियनशिप जीत ली। उसने 35 अंक हासिल किए। 21 अंकों के साथ उदयपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जयपुर ने 13 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।



उदयपुर के प्रवीण नागेरी को बेस्ट बॉक्सर घोषित किया गया, जबकि अजमेर के राहुल सिंह को बेस्ट लूजर चुना गया। जोधपुर के नरेंद्र बागराना और सुरेंद्र गुंद ने अपने वर्ग के खिताब जीत लिए। यहां गोलनाड़ी में शनिवार को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में नरेंद्र ने उदयपुर के रवि वर्मा को हराया। जबकि सुरेंद्र गुंद ने जालोर के रघुवीर को हराया।



इसी तरह उदयपुर के रविसिंह ने जोधपुर के शंभूसिंह को, अजमेर के दिलावरसिंह ने जोधपुर के संदीप कुमार को, उदयपुर के पीजेसिंह ने केके चौधरी को हराया। समापन समारोह में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गोविंदसिंह चारण मुख्य अतिथि थे। एनसीसी के ग्रुप कमांडर कर्नल डीएस लोहमरोड ने अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 110 खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री रामसिंह आर्य ने आयोजकों को बधाई दी। आर्य समाज फोर्ट के प्रधान महेश आर्य ने मेहमानों का स्वागत किया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: