Jodhpur
कम तोल से ठगे जा रहे उपभोक्ता
भास्कर न्यूज Sunday, October 11, 2009 05:09 [IST]  

जोधपुर. त्योहार के मौके पर इन दिनों बाजार में जहां खरीदारी का जोर है वहीं कई वस्तुओं के माप तोल में हेराफेरी भी की जा रही है। जरूरत की वस्तुएं कम तोल में दिए जाने के कारण उपभोक्ता ठगे जा रहे हैं।



उधर पर्याप्त संसाधन के अभाव में बाट माप विभाग कम तोलने वाले व्यापारियों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। हालात यह है कि बाजार में सब्जियां पत्थर के बाट से तोली जा रही हैं तो कपड़ा मीटर की बजाय घड़ी के आधार पर माप कर दिया जाता है।



इसी प्रकार मिठाई का वजन भी डिब्बे सहित करने से उपभोक्ताओं को बेवजह चपत लग रही है। जानकारों के अनुसार एक किलो मिठाई तोलने लायक डिब्बे का वजन करीब 75 से 90 ग्राम होता है जबकि दो किलो वाला डिब्बा 100 से 125 ग्राम तक के वजन का होता है। भास्कर ने इस संबंध में मिठाई की दुकानों तथा सब्जी मार्केट की टोह ली तो वहां सब कुछ गोलमाल नजर आया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: