Ajmer
द राउंड स्क्वायर का आगाज
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 05:47 [IST]  

अजमेर. मेयो कॉलेज में द राउंड स्क्वायर कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ जिसमें हिस्सा लेने के लिए द राउंड स्कवायर ऑरगनाइजेशन के पैट्रन तथा कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि डच्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू हिस्सा लेने के लिए शनिवार को अजमेर पहुंचे।



पहले दिन देश विदेश से आए डेलीगेट्स ने द राउंड स्कवायर ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराया।




साउथ एशिया तथा गल्फ रीजन से 22 स्कूल, अफ्रीका से 9 स्कूल, यूरोप से 16 स्कूल तथा अमेरिका से 18 स्कूल ने रजिस्ट्रेशन करवाया। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें बसों में कैंपस का दौरा करवाया गया।



शाम को मुख्य अतिथि प्रिंस एंड्रयू, ऑर्गनाइजेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रायन डॉसन, जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह तथा अन्य अतिथि दलों के स्वागत के लिए अनौपचारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।




सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेयो बॉयज के स्टूडेंट्स ने राजस्थानी परंपरा से सराबोर स्वागत गीत ‘पधारो म्हारे देस’ तथा मेयो गल्र्स की छात्राओं ने चरी नृत्य, सूफी गीत आजा वे माही की उत्साहपूर्ण पेशकश देखने को मिली। इससे पहले अतिथि दलों को भारत, राजस्थान, अजमेर तथा मेयो कॉलेज पर आधारित प्रेजेंटेशन दिखाया गया तथा द राउंड स्क्वायर ऑर्गनाइजेशन के सदस्य स्कूलों का परिचय भी कराया गया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: