Bhilwara
जयकारों से गूंजा बैकुंठधाम
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 06:04 [IST]  

भीलवाड़ा. बैकुंट धाम सेवा समिति की ओर से मेवाड़ मिल गेट स्थित बैकुंटधाम पर खड़ेश्वरी महाराज की तपस्या के 39 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को वाषिर्कोत्सव मनाया गया।




समिति के सदस्यों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने सुबह से महाराज का अभिषेक व चरण वंदना शुरू की, जो दोपहर तक चलती रही। बाहर से भी श्रद्धालु बैकुंटधाम पहुंचे। महाराज के जयकारों से बैकुंट धाम गूंजायमान होता रहा।



दोपहर दो बजे महाराज की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व २४ घंटे तक अखंड रामायण पाठ किया गया। समिति अध्यक्ष शांतिलाल गुर्जर, शंकरलाल समदानी, तेजसिंह, गजराजसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, प्रवक्ता सुशील नुवाल, लादूसिंह, राधेश्याम पारीक, राजू नाहर, जगदीश जाट, अनिल नाहर, लीलाराम, शिवलाल पारीक सहित अनेक श्रद्धालुओं ने महाराज की चरण वंदना व पूजा कर आशीर्वाद लिया।




कोटड़ी में शोभायात्रा आज: गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष शांतिलाल गुर्जर ने बताया कि मेजा बांध के पास स्थित कोटड़ी गांव में रविवार शाम चार बजे बैंडबाजों के साथ खड़ेश्वरी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। देवनारायण मंदिर से शुरू होने वाली शोभायात्रा भ्रमण के बाद वापस मंदिर पहुंचेगी, जहां भजन व बगड़ावत महाभारत होगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: