Bhilwara
डेंगू रोकथाम पर हुआ मंथन
Bhaskar News Sunday, October 11, 2009 06:06 [IST]  

भीलवाड़ा. जिले में बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम के लिए एडीशनल डायरेक्टर हॉस्पिटल केबी आमेटा व ज्वाइंट डायरेक्टर वीके माथुर की उपस्थिति में मंथन हुआ।



13 अक्टूबर को जयपुर में मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली बैठक के संबंध में भी चर्चा की गई। शुक्रवार रात दांथल में स्वास्थ्य चेतना यात्रा के कार्यक्रम के अवलोकन के बाद डॉ. आमेटा व डॉ. माथुर ने शनिवार सुबह महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया।



यहां सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। पीएमओ चैंबर में फिजिशियन की बैठक भी ली गई। बैठक में डेंगू रोकथाम व इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: