ब्यावर. ब्यावर के अतीतमंड में जहरीली शराब से शनिवार को 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया।
गंभीर हालत में 2 लोग अजमेर और 3 लोग ब्यावर में भर्ती हैं। ब्यावर क्षेत्र में जहरीली शराब से एक माह में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को अतीतमंड के एक परिवार के चार लोगों की मौत के बाद शनिवार को शिवरामसिंह और सोहनसिंह ने दम तोड़ दिया।
मौत से जूझ रहे हैं 7 लोग : अतीतमंड गांव के 7 लोग अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। इनमें सोहनसिंह, श्रवणसिंह, भंवरसिंह, पूरणसिंह, मोहनसिंह, अमरसिंह और फूलसिंह शामिल हैं। भंवरसिंह और फूलसिंह को अजमेर अस्पताल रैफर किया गया है।
आला अफसरों ने ली सुध
केसरपुरा, भोजपुरा सहित अतीतमंड व सदाभोज का बाड़िया गांव में जहरीली शराब से एक माह में 12 और दो दिन में 7 लोगों की मौत से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को कलेक्टर राजेश यादव, पुलिस अधीक्षक हरीप्रसाद शर्मा ने संबंधित क्षेत्रों का मुआयना कर प्रभावितों से पूछताछ की। शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ भी की जा रही है।
आबकारी विभाग के जयपुर अतिरिक्त निदेशक अमृत कलश, उदयपुर आबकारी प्रशासन के अतिरिक्त आयुक्त सुमतिलाल बोहरा, राजसमंद आबकारी विभाग के डीओ जेएन पुरोहित, अजमेर जिला आबकारी अधिकारी अत्तरसिंह पूनिया, अजमेर सहायक आबकारी अधिकारी सत्यनारायण परेवा, ब्यावर प्रवर्तन अधिकारी मनोज बिस्सा, किशनगढ़ के प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्रसिंह बंजारा, देवगढ़ के आबकारी प्र्वतन निरीक्षक लोकेश जोशी,
अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष, आबकारी पुलिस उपअधीक्षक नाथूसिंह सहित परिवहन विभाग के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए रणनीति बनाई। पुलिस और आबकारी विभाग के दलों ने शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश भी दी।