Udaipur
7 और रोगियों में डेंगू की पुष्टि
भास्कर न्यूज Sunday, October 11, 2009 06:03 [IST]  

उदयपुर. एमबी अस्पताल में शनिवार को सात डेंगू रोगियों में आईजीएम (डेंगू जांच) पॉजिटिव पाया गया है। इन सातों डेंगू रोगियों में 4 भीलवाड़ा तथा 3 चित्तौड़ से हैं। ये डेंगू रोगी बाल चिकित्सालय के आईसीयू और वार्ड पांच में भर्ती हैं।



डेंगू रोगियों में गंगापुर (भीलवाड़ा) के एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। माइक्रोबायोलॉजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया कि मीना कुंवर (15), कालूसिंह (6) व प्रेम कुंवर (12) पुत्री शोभागसिंह निवासी गंगापुर भीलवाड़ा, संगीता (12) पुत्री कजोड़मल रेगर निवासी रेगर मोहल्ला भीलवाड़ा, आशीष (8) पुत्र पुखराजपुरी गोस्वामी निवासी उपरलापाड़ा चित्तौड़, हेमलता (8) पुत्री कैलाश सोनी निवासी सदर बाजार चित्तौड़ तथा रेशमा (10) पुत्री मुस्ताक बैग निवासी गांधीनगर (चित्तौड़), अस्पताल के आईसीयू और वार्डो में भर्ती हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: