Udaipur
घनी बस्ती से दूर बिकेंगे पटाखे
भास्कर न्यूज Sunday, October 11, 2009 06:29 [IST]  

crecarउदयपुर. उदयपुर में लव—कुश इंडोर स्टेडियम के पास खाली पड़ी जमीन पर पटाखों का अस्थायी बाजार बनेगा। शहर में सिर्फ इसी बाजार में पटाखे मिलेंगे। जिला प्रशासन ने ‘दैनिक भास्कर’ के सुझाव पर अमल करते हुए शनिवार को बाजार बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।



‘दैनिक भास्कर’ ने शुक्रवार के अंक में ‘बारूद के ढेर पर शहर’ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को एडीएम सिटी के कार्यालय में शहरभर के पटाखा हॉलसेलर, स्थायी रिटेलर और अस्थायी रिटेलर व्यापारियों की मीटिंग रखी, जिसमें व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा के लिहाज से शहर में घनी आबादी वाले क्षेत्रों और बाजारों में पटाखों की खरीद—फरोख्त खतरनाक साबित हो सकती है।



एडीएम एमएल चौहान ने व्यापारियों से विचार—विर्मश के बाद लव—कुश इंडोर स्टेडियम के पास खाली पड़ी जमीन पर पटाखों का अस्थायी बाजार बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही चौहान, एएसपी सिटी दिलीपसिंह ने नगर परिषद के अधिकारियों सहित शनिवार शाम को उक्त जमीन का मुआयना किया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: