Kota
मैंटेनेंस की कटौती 13 के बाद बंद
भास्कर न्यूज Sunday, October 11, 2009 06:33 [IST]  

कोटा. मैंटेनेंस के लिए बिजली बंद होने की समस्या से शहरवासियों को 13 अक्टूबर के बाद से मुक्ति मिल जाएगी। दीपावली के अवसर पर लोड बढ़ने के बाद भी बिजली की समस्या पैदा न हो, इसके लिए विभाग द्वारा 25 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।



5 ट्रांसफार्मर आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। बिजली की लाइनों और सब स्टेशनों के रखरखाव के लिए इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में करीब चार से पांच घंटे बिजली बंद की जा रही है। इस दौरान 33 और 11 केवी लाइनों और 33 केवी सब स्टेशनों पर तारों के ज्वाइंट, जंफर आदि चैक किए जा रहे हैं।



शहर में मैंटेनेंस का कार्य 13 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सईएन पीके मित्तल के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को मेंटेनेंस के दौरान लगाए गए नए ट्रांसफार्मरों सहित अन्य ट्रांसफार्मरों पर लोड की जांच की जाएगी। जिन क्षेत्रों में लोड अधिक पाया जाएगा, उन क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।



25 अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों पर करीब 25 लाख रुपए खर्च होंगे और उपकरणोंआदि पर 5 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस प्रकार दीपावली पर रोशनी के इंतजाम में 30 लाख रुपए खर्च होने की संभावना है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: