Ganga Nagar
‘मंडियां बंद’ का आह्वान, महापड़ाव यथावत
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 00:11 [IST]  

घड़साना. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में सिंचाई पानी की मांग को लेकर सोमवार को ‘मंडियां बंद’ का आह्वान किया गया।



किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति की ओर से प्रस्तावित ‘मंडिया बंद’ के तहत रविवार को किसान नेताओं ने अनेक गांवों में जनसंपर्क कर समर्थन जुटाया। बंद के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।



उधर, संघर्ष समिति का धानमंडी में महापड़ाव रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इंदिरा गांधी नहर में रबी फसल की बुवाई से लेकर पकाव तक पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति ने सोमवार को ही घड़साना में प्रशासन ठप का भी ऐलान किया है। रविवार को विधायक पवन दुग्गल ने १२ एमएलडी, कुंडल, रावला व खाजूवाला क्षेत्र का दौरा कर किसानों से संपर्क साधा।



समिति अध्यक्ष संत लेखासिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने घड़साना क्षेत्र के चकों में नुक्कड़ सभाएं कर सिंचाई पानी के लिए प्रस्तावित महापड़ाव में किसानों से अधिकाधिक संख्या में पंहुचने का आह्वान किया। उधर उपाध्यक्ष हनुमान कड़वासरा व महेन्द्र तरड़ ने भी रावला ३६५ हैड सहित विभिन्न चकों में जनसंपर्क किया।



क्या होगा आज : सूत्रों के अनुसार संघर्ष समिति ने सोमवार को घड़साना उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रशासन ठप करने की घोषणा की है। मगर सोमवार सुबह होन वाली सभा में संघर्ष समिति द्वारा निर्णय लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दीपावली के पर्व को देखते हुए व्यापारी वर्ग प्रशासन व किसानों के मध्य टकराव की आशंका को लेकर चिंतित है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: