Pali
कुट्टी मशीन की चपेट में आए युवक की मौत
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 01:01 [IST]  

पाली . खारियानींव में शनिवार को चारा कुतरने के दौरान अचानक मशीन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।



उसे जोधपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अुनसार दोपहर को खारियानींव निवासी 32 वर्षीय भोलाराम पुत्र खीवाराम जाट का हाथ चारा कुतरने के दौरान अचानक मशीन में आ गया।



इससे मशीन के कीरे सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जोधपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्य हो गई। सूचना पर सोजत पुलिस रविवार को जोधपुर पहुंची तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मर्ग दर्ज कर लिया है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: