पाली. दीपावली को लेकर सरकारी महकमे पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हर विभाग ने अपने ओर से कंटीजेसी प्लान बना रखा है।
पुलिस महकमा सुरक्षा को चाक=चौबंद करने की तैयारी में है तो नगर परिषद शहर को क्लीन सिटी बनाने में। जलदाय विभाग भी रोजाना से ज्यादा पानी की सप्लाई कर रहा है। दीपावली को लेकर हो रही कटौती को बंद करने के लिए भी डिस्कॉम तैयार है। डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि धनतेरस से लेकर दीपावली के बाद तक एक मिनट भी बिजली न जाए इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
नगर परिषद
दीपावली के दिन शहर की साफ=सफाई को लेकर नगर परिषद मुस्तैद है। सभापति प्रदीप कुमार हिंगड़ ने बताया कि पूरे शहर में समुचित सफाई व्यवस्था की जाएगी। जहां कहीं पेचवर्क का कार्य है, उसे दीपावली से पहले पूर्ण कराया जाएगा। सिटी लाइटिंग से जगमगाएगी। धनतेरस के दिन शहर की सड़कों को धुलाया भी जाएगा।
डिस्कॉम
दीपावली तथा इससे पूर्व आने वाले शुभ मौकों पर लाइटे नहीं जाए, इसकी पूरी तैयारी डिस्कॉम महकमे ने कर ली है। एक्सईएन उमेश माथुर ने बताया कि शहर में सौ केवी के चार नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, इसके अलावा शहर के अंदरुनी हिस्सों में लाइट व्यवस्था के लिए दीपावली से पूर्व पांच सौ केवी का एक नया ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा।
साथ ही 132 केवी जीएसएस साढ़े एमवीए के स्थान पर 25एमवीए का ट्रासंफार्मर पहले से लग चुका है इससे अधिक लोड होने के कारण भी कोई दिक्कत नहीं होगी। सभी स्थानों पर बिजली के तारों के जंपर भी दुरुस्त कर लिए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में कटौती की जा रही है जो दो-तीन दिनों में बंद कर दी जाएगी।