नया ट्रेंड डैंगलर और चोकर्स का है। महिलाएं साड़ी पर भी हैवी व बड़े साइज के ईयरिंग्स पहनना पसंद कर रही हैं। एक पांव में रिंग वह भी मार्डन इसका भी ट्रेंड है। लोगों को स्टोन्स में ग्लिटर लुक चाहिए, डल नहीं। इसी प्रकार हेयर एसेसरीज में क्राउन, ब्रोचेस, टियारा के साथ स्टोन की स्ट्रिंग चल रही है। कमर पर पतली बेली बेल्ट भी चलन में है। जोधा-अकबर में चोकर प्लस यू शेप ज्वेलरी थी लेकिन अब हैवी चोकर्स आ गए हैं। गोल्ड में मेट फिनिश का ट्रेंड चल रहा है। लोग कंटेम्प्रेरी लुक चाह रहे हैं। इस बार गोल्ड में एक्सपेरिमेंट भी किए जा रहे हैं। हमेशा पन्ना, मोती व गारमेंट पसंद करने वाले इस बार कुछ हटकर चाह रहे हैं। इसी प्रकार मेट फिनिश के साथ डायमंड की डिमांड है। डायमंड के साथ कलरफुल पर्ल - पंजाबी सराफ के सुमित आनंद कहते हैं मार्केट मूव कर रहा है। इस बार मार्केट में 50 फीसदी लोग ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। काफी एडवांस बुकिंग हो रही है। लेटेस्ट ट्रेंड डायमंड के साथ पिंक, चॉकलेट, रोज पर्ल का है। रूबी, एमरल्ड की ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है। डायमंड में 50 हजार तक के प्रोडक्ट और गोल्ड में 20 हजार तक की ज्वेलरी ज्यादा पसंद की जा रही है। 40 फीसदी मार्केट बढ़ा - पिछले तीन दिनों से अच्छी ग्राहकी हो रही है। नवरात्रि की अपेक्षा अभी 40 फीसदी मार्केट बढ़ा है। यह कहना है धनराज जुहारमल के अनिल राका का। वे बताते हैं मिडिल क्लास फैमिली को बोनस, सैलेरी मिलने से अभी उनके पास फंड है इसलिए गोल्ड के रेट बढ़ने के बाद भी बजट कम करके पर्चेसिंग हो रही है। गोल्ड में लोग लाइटवेट ज्वेलरी खरीद रहे हैं। कुंदन की रेंज सोने की तुलना में कम होती है और फैलाव ज्यादा आता है इसलिए इसकी भी डिमांड है। सॉलिटियर में कर रहे हैं इन्वेस्ट- वे बताते हैं बड़ा इन्वेस्ट करना है तो बुलियन में करें। इस बार लोगों में डायमंड व जड़ाऊ का क्रेज बढ़ा है और वे सॉलिटियर (एक कैरेट से बड़े हीरे) में इन्वेस्ट कर रहे हैं। अब तो सर्टिफाइड हीरे आ रहे हैं।
बाजार में तेजी के अनुमानों के बीच विशेषज्ञ दीपोत्सव पर सोने की खरीदी को फायदे का सौदा मान रहे हैं। सोना न सिर्फ आपका लुक निखारता है बल्कि निवेश के सर्वश्रेष्ठ विकल्पों में से एक है। दीपोत्सव पर इसकी खरीदी खास महत्व है। दीपावली की दमक बढ़ाने के लिए शहर के बाजारों में ढेर सारे नए डिजाइन हैं।
लाइटवेट का आकर्षण - दीपावली पर लाइट वेट ज्वेलरी का ज्यादा ट्रेंड है, जो दिखने में भारी पर लाइट वेट हो। फैंसी ज्वेलरी में लोग रोडियम, कलर वर्क , स्टोन्स में सेमी प्रेशियस, रूबी, डायमंड, जैपेनिज मोती प्रिफर कर रहे हैं। इसमें 5 हजार से 10 लाख तक की रेंज जा रही है। लोग बिस्किट, कॉइन भी इन्वेस्ट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें आगे भाव बढ़ने की संभावना है।