Career
नई टैक्नोलॉजी से बिजनेस ग्रोथ
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 01:51 [IST]  

जिन कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स में इनोवेशन जारी रखा, उन्होंने रिसेशन में भी पैसा कमाया है। इनोवेशन कंज्यूमर को आकषिर्त करने के साथ ही वर्क एफिशिएंसी भी बढ़ाता है, यह कहना है एप्पल कम्प्यूटर्स के टैक्नोलॉजी मैनेजर राजीव पिल्लई का। वे शुक्रवार रात आईटी मैग्जीन पीसी क्वेस्ट और राजस्थान कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन (आरसीटीए) की ओर से आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।

बाईस गोदाम स्थित होटल फॉच्र्यून में आयोजित यह सेमिनार ‘स्मॉल और मीडियम बिजनेस में ग्रोथ के लिए टैक्नोलॉजी के प्रयोग’ विषय पर आयोजित की गई। इसमें एप्पल, हैवलेट पैकार्ड (एचपी), विप्रो, रिलायंस डिजीटल आईस्टोर और फोर्टिस जैसी कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बिजनेस ग्रोथ में टैक्नोलॉजी की भूमिका पर मंथन किया। आरसीटीए के सैक्रेट्री दीपक शारदा ने बताया कि टैक्नोलॉजी के दिग्गजों के बीच हुई चर्चाओं का फायदा शहर की हर इंडस्ट्री के लोगों को मिलेगा। एचपी की कंट्री कैटेगिरी मैनेजर गुंजन साहनी ने बिजनेस में कलर प्रिंटर्स के महत्व के बारे में कहा कि पूरी दुनिया में कलर प्रिंटर्स का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।

यूएसए में कलर प्रिंटर्स का प्रतिशत 22 है, जबकि इंडिया में केवल 4 प्रतिशत ही कलर प्रिंटर हैं। विप्रो के डिविजनल सेल्स मैनेजर अब्दुल रहीम ने कहा कि किसी भी बिजनेस की ग्रोथ के लिए कम कॉस्ट, वेल्यू क्रिएशन और ग्रोथ को मैनेज करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इन सभी कार्यो को टैक्नोलॉजी की मदद से आसानी से पूरा किया जा सकता है। सही टैक्नोलॉजी के सलेक्शन को लेकर कार्यक्रम के अंत में एक पैनल डिस्कशन भी रखा गया। इसमें राजीव पिल्लई, अब्दुल रहीम, गुंजन साहनी, जेम्स एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट महावीर प्रताप और फोर्टिस हैल्थ केयर के डायरेक्टर सुनील कपूर ने हिस्सा लिया। डिस्कशन के दौरान महावीर प्रताप ने कहा कि टैक्नोलॉजी के प्रयोग से लॉन्ग टर्म में प्रॉफिट पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजनेस में वही टैक्नोलॉजी ज्यादा फायदेमंद होती है, जो सर्विस के साथ आसानी से अवेलेबल हो।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: