Chandigarh
चंडीगढ़ के 20 हजार स्टूडेंट करना चाहते हैं एमबीए
bhaskar.correspondent Monday, October 12, 2009 02:09 [IST]  

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के करीब 20 हजार विद्यार्थी हर साल विभिन्न संस्थानों के लिए एमबीए की परीक्षा में शामिल होते हैं। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड एंड मैनेजमेंट स्टडीज (यूआईएएमएस) की ओर से आयोजित ‘एमबीए एक्सपो—2009’ में यह तथ्य सामने आया।



एक्सपो के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को एमबीए करने के इच्छुक विद्यार्थियों के सवालों को हल देने की कोशिश की गई। इस आयोजन में शहर के करीबन साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने अपनी रजिस्ट्रेशन करवाई। इन विद्यार्थियों ने विभिन्न सत्रों में देश के मैनेजमेंट संस्थानों से आए फैकल्टी से मिलकर कई तरह की जानकारी हासिल की।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: