ग्वालियर. गृह निर्माण समिति द्वारा आवंटित प्लाट को पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष ने फर्जी कागजों से दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। बहोड़ापुर पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
मनोहर लाल गुप्ता का यातायात नगर में एक प्लाट है जो इन्होंने श्री गणोश गृह निर्माण समिति से खरीदा था। समिति के वर्तमान अध्यक्ष अशोक शर्मा व पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी आप्टे की गोठ व नत्थीलाल ने मिलकर श्री गुप्ता के प्लाट के फर्जी कागज तैयार कर किसी ओर को बेच दिया। जिस पर कब्जा करने की नियत से फर्जी कागज तैयार कराक र सौदा भी कर दिया। श्री गुप्ता को जब इसका पता लगा तब पुलिस अधीक्षक एएसाई मनोहर से शिकायत की। पुलिस कप्तान के आदेश पर बहोड़ापुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।