अपने नए कलेक्शन पेश करते हुए सोह कोह क्लोदिंग ने रविवार को सेक्टर-26 में फैशन शो का आयोजन किया। रैंप पर मॉडल कई मशहूर डिजाइनर्स की ड्रेस में नजर आईं। तेज म्यूजिक के बीच शुरू हुए इस शो में वेस्टर्न से लेकर इंडियन ड्रेस पेश की गईं। इसके अलावा मॉडल ब्राइडल और पार्टी वियर की वैरायटी भी लेकर रैंप पर उतरे।
इस दौरान मशहूर डिजाइनर रोहित बल, नीता भार्गव, रमन विज, फाल्गुनी, शेन, पिकॉक, अभिषेक दत्ता, नचिकेत, प्रीति झावर, आयान सरकार, अंशु अरोड़ा सेन और सामंत चौहान के ड्रेस प्रस्तुत किए गए। सोह कोह की पार्टनर आरती गुप्ता के मुताबिक लोगों में लेटेस्ट कपड़ों को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। सोह कोह ने लोगों को डिजाइनर ड्रेस पसंद करने का एक मौका दिया है।