Alwar
दो वाहन चोर पकड़े कई वारदातें कबूलीं
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 03:15 [IST]  

अलवर .शहर से मोटरसाइकिलें चोरी कर भाग रहे दो वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



डीएसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हरसौली के स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार चतुर्वेदी रविवार शाम अलवर जंक्शन आए थे। वहां से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कराकर मोटरसाइकिल की तलाश की। बगड़ चौराहे के पास पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल जब्त कर भरतपुर जिले के नगर निवासी नूरदीन मेव को गिरफ्तार कर लिया।



इसी तरह शनिवार को ओवर ब्रिज के पास स्थित अयान हॉस्पिटल के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को भी नाकेबंदी में जब्त कर मुण्डावर के टोड़रपुर निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में शहर में वाहन चोरी की कई अन्य वारदाते खुलने की संभावना है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: