Shekhawati/ Sikar
मारपीट में 13 घायल, तीन गंभीर
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 03:19 [IST]  

रींगस. पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मालाकाली व सीमारला जागीर में रविवार को हुए चार पक्षों में हुए झगड़े 13 जने घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया। पुलिस थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि सोहन सिंह पुत्र गोविंद राम जाट 41 निवासी मालाकाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि खेत पर कार्य करने केदौरान गोविंदराम, मन्नालाल, भगवाना राम, छोटी देवी आदि ने आकर हमारे के साथ मारपीट की।



जिससे भगवान सिंह, ग्यारसी देवी, राजेंद्र प्रसाद, सोहन सिंह मंगावा व गोविंद मंगावा घायल हो गए। जिनमें भगवान सिंह व ग्यारसी देवी की हालत गंभीर होने पर दोनों को जयपुर रैफर किया गया। दूसरे पक्ष मन्ना लाल उर्फ बनवारी लाल पुत्र मंगलचंद जाट 42 निवासी मालाकाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि हम हमारे खेत पर मकान निर्माण कार्य करवा रहे थे।



कार्य के दौरान गोविंद राम, रामदेव, सोहन लाल, रामशंकर, भगवान सिंह, रामसिंह, मोहरी देवी, गुलाबी देवी, गीता, सेकू, संतोष आदि मकान पर आए। उन्होंने हमारे के साथ मारपीट की। जिसमें बिदामी देवी, गोविंदराम, पोखर प्रथम व पोखर द्घितीय के चौट लगने से घायल हो गए। जिनमें पोखर मल पुत्र गणपत राम जाट कि हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: