Kota
सर्वर में समस्या, उपभोक्ता परेशान
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 03:37 [IST]  

कोटा. ब्रॉडबैंड सेवा से शहर के ये दो उपभोक्ता ही परेशान नहीं है, अन्य उपभोक्ताओं की भी कुछ ऐसे ही स्थिति है।



आए दिन पैदा होने वाली तकनीकी गड़बड़ी से लोगों को बीएसएनएल दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग के अधिकारी भी उनकी फरियाद नहीं सुनते हैं। बीएसएनएल ने शहर में कुछ समय पहले ही नए अत्याधुनिक उपकरण लगाकर सेवाओं में इजाफा करने की बात कही थी। कुछ समय के लिए तो सेवा ठीक रही, लेकिन बाद में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए यह सेवा परेशानी का सबब बनती चली गई।




शहर में कई स्थानों से ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की रोजाना शिकायतें आना आम बात है। लोगों का कहना है कि जब से कनेक्शन लगाया है तब से ही दिक्कत चली आ रही है। कार्यालय जाने के बाद सर्वर खराब होने की बात कही जाती है।



समस्या दूर की जाएगी



ञ्च ब्रॉडबैण्ड में कभी-कभार सर्वर में तकीनीकी खामी के कारण समस्या आती है। अगर किसी उपभोक्ता को परेशानी है तो वह सीधा मुझसे आकर मिल सकता है। उसकी समस्या दूर की जाएगी।
हरिशंकर शर्मा, जीएम बीएसएनएल

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: