Kota
धमाके से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 03:38 [IST]  

कोटा. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के निकट हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर शनिवार रात एक विक्षिप्त युवक चढ़ गया।



करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान तेज धमाका होने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई।



पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी 20 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र लक्ष्मीचंद रात को प्लेटफार्म नंबर 3 व रेलवे स्टेडियम के बीच स्थित विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। थोड़ा सा ऊपर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया।



लाइन में तेज धमाका हुआ तो प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। उसे एमबीएस में भर्ती कराया गया है। जीआरपी के अनुसार विनोद की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह प्लेटफार्म पर ही घूमता रहता था। उसके परिजनों का पता नहीं चल सका।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: