Udaipur
शिव प्रतिमा चोरी, आज लसाड़िया बंद
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 03:59 [IST]  

उदयपुर/लसाड़िया. लसाड़िया कस्बे के बाहर स्थित एकलिंगनाथजी मंदिर से बीती रात चोर भगवान शिव की संगमरमर की प्रतिमा चुरा ले गए।



चोरों ने प्रतिमा को उखाड़ते समय खंडित कर दिया और कलश भी खंडित कर दिया। सुबह ग्रामीणों को सूचना मिलने के बाद चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी गई। घटना के विरोध में सोमवार को कस्बा बंद रखने का आह्वान किया गया है।




पुलिस के अनुसार एकलिंगनाथजी के मंदिर के चारों तरफ चारदीवारी बनी हुई है और मुख्यद्वार पर ताला भी लगा था, लेकिन चोर पीछे की दीवार फांदकर मंदिर के ऊपर चढ़ गए। मंदिर के भीतर से एक पेड़ छत में निकल रहा है। इस पेड़ के सहारे चोर मंदिर के भीतर घुस गए। चोरों ने शिव प्रतिमा को उखाड़ने के लिए खंडित कर दिया और कलश भी खंडित कर दिया। सुबह पुजारी रमेश शर्मा ने मंदिर खोला, तो प्रतिमा घायब थी।



सूचना मिलने पर ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हुए तथा इस वारदात की निंदा की। इस संबंध में रमेश शर्मा की तरफ से लसाड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विहिप के तहसील संयोजक रमेशचंद्र चौधरी, वार्ड मेंबर सुरेश मीणा, लेम्पस अध्यक्ष विनयकुमार, पूर्व सरपंच रूपलाल मीणा, शंभूलाल टेलर, जगदीश चौधरी, रामलाल वेद आदि ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सोमवार को इस घटना के विरोध में कस्बा बंद रखने का आह्वान किया है।



घटना के विरोध में लसाड़िया में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। विहिप के तहसील संयोजक रमेशचंद्र चौधरी ने उक्त कृत्य की भत्र्सना करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: