प्रतापगढ़. तीन दिन पहले नगर के कोर्ट चौराहे पर एक अध्यापिका के साथ गिरफ्तार बांसवाड़ा कालेज का लेक्चरर मणिलाल गरासिया रविवार शाम पीपलखूंट थाने में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पीपलखूंट थाने में पुलिस रिमांड के दौरान मणिलाल को बैरक से बाहर लाया गया। इस दौरान मणिलाल मौका पाकर थाना परिसर में स्थित बरगद के पास की करीब चार-पांच फीट ऊंची दीवार से फोरेस्ट की नर्सरी में कूदकर फरार हो गया।
इधर, एसपी रविकांत मित्तल ने बताया कि लेक्चरर के फरार होने की सूचना पर डीएसपी भोलाराम को मौके के लिए भेजने समेत पीपलखूंट एसएचओ सुमेरसिंह व जाब्ते को उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने के रवाना कर दिया गया है।