उदयपुर. संभाग में जनवरी से अब तक डेंगू रोगियों के आंकड़े देखें तो उदयपुर जिले में इनकी संख्या (24) सर्वाधिक है।
हालांकि विभाग की ओर से मोबाइल टीमें गठित कर विभिन्न जिलों में एंटीलार्वा संचालित किया जा रहा है, बावजूद इसके हर रोज दो से तीन रोगी एमबी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विष्णुदत्त तिवारी ने बताया कि संभाग में मिल रहे डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के बनाई गई मोबाइल टीमों का विस्तार किया गया है। अब इन मोबाइल टीमों की संख्या दो सौ हो गई है।
क्यों हैं उदयपुर में ज्यादा रोगी?
डॉ. तिवारी ने बताया कि जिले में साफ पानी के बहुतायत होने के कारण यह मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की विशेष बात यह है कि यह साफ सुथरे एवं पानी की बहुतायत वाले स्थानों पर ही रहते हैं। जिले का आंकलन करने के बाद यह स्थिति और स्पष्ट हुई है कि उदयपुर जिले में साफ पानी के स्त्रोत काफी ज्यादा है। जहां ये मच्छर भी बहुतायत में पाए जाते हैं।
दूसरा बड़ा कारण यह है कि यह मच्छर ठंडे मौसम में प्रजनन भी करते हैं। मौसम परिवर्तन के कारण इन मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।