Bhilwara
पैराटीचर्स ने शुरू किया क्रमिक अनशन
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 04:21 [IST]  

भीलवाड़ा . राजस्थान पैराटीचर्स एवं शिक्षा सहयोगी संघ द्वारा मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के क्रम में रविवार को सात पैराटीचर्स क्रमिक अनशन पर बैठे तथा केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी व राज्यमंत्री रामलाल जाट को ज्ञापन सौंपा।



संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने बताया कि प्रबोधक भर्ती से वंचित पैराटीचर्स, अतिरिक्त पैराटीचर्स, शिक्षा सहयोगी एवं शिक्षाकर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर रविवार को प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष किशनसिंह, जमनालाल खटीक, गणपत सालवी, अशोक पनवा एवं दिनेश दाधीच के नेतृत्व में पैराटीचर्स ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री जोशी, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री भरतसिंह व वन, खनिज एवं पर्यावरण राज्यमंत्री जाट को ज्ञापन दिया।




आंदोलन के तहत रविवार सुबह सात पैराटीचर्स सत्यनारायण व्यास, सुरेश शर्मा, गोपाल बैरवा, छगनलाल कंजर, देवालाल बंजारा, लालूराम गाडरी व लक्ष्मणसिंह रावत को प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष किशनसिंह राठौड़ ने माला पहना अनशन पर बैठाया। पैराटीचर्स का कहना है कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर संघ द्वारा प्रदर्शन, भूख हड़ताल व अर्ध नग्न रैली निकाली जाएगी। धरने में हीरालाल रैगर, बन्नालाल गुर्जर, लक्ष्मी सुवालका, महावीर खारोल, गोवर्धन बलाई सहित कई पैराटीचर्स उपस्थित थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: