Ratlam
जनता तनाव में और कर्मचारी लगे हैं चुनाव में
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 04:16 [IST]  

रतलाम. अलकापुरी निवासी प्रमोद राजपाल ने घर का सपना देखा और हाउसिंग बोर्ड की रत्नपुरी कॉलोनी में 23 जून को अपना मकान बुकिंग कराया। इसके एवज में उन्होंने राशि भी बोर्ड को जमा करा दी लेकिन आज तक यह मकान उन्हें नहीं मिल पाया हैं। अब इस विभाग के कर्मचारियों की डच्यूटी चुनाव कार्य में लगने से उनका घर का सपना ही अधूरा रह गया है।



जब वे बोर्ड के दफ्तर जाते हैं तो उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि कैशियर की डच्यूटी चुनाव में लगने के कारण फिलहाल उनको मकान का आधिपत्य नहीं मिल पाएगा। अब श्री राजपाल को दीपावली बाद ही मकान मिलने की उम्मीद है क्योंकि 15 अक्टूबर तक विभाग के कर्मचारियों की डच्यूटी चुनाव में रहेगी। हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों की डच्यूटी चुनाव में लगने के कारण श्री राजपाल जैसे ना जाने कितने लोग परेशान हो रहे हैं और उनके कामकाज अटक गए हैं।



13 कर्मचारियों की डच्यूटी लगी चुनाव में-विभाग के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के करीब १३ कर्मचारियों की डच्यूटी चुनाव में लगी है। इसमें उपयंत्री, स्थापना, ऑडिट, कैशियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ कर्मचारी शामिल हैं। इससे कई आवश्यक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं और लोगों को इस विभाग के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं।



विभाग में कामकाज की 15 अक्टूबर तक यही स्थिति रहेगी। विभाग के मुखिया ईई जे. के. जैन का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों की डच्यूटी चुनाव में लगी है। यह डच्यूटी निर्वाचन विभाग के आदेश पर लगाई गई है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों को चुनाव में 15 तक अपनी डच्यूटी देना होगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: