Ratlam
गूंजेगी छुक-छुक की आवाज
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 04:28 [IST]  

रतलाम. दैनिक भास्कर ने बगीचे में मनोरंजन के साधन व उपकरणों के खराब होने पर बच्चों को मनोरंजन सुविधा नहीं मिलने का मुद्दा 8 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिला व नगर निगम प्रशासन ने बगीचे की सुध ली और मनोरंजन के साधन सुधारने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।



भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी और नगर निगम आयुक्त एस.के. सिंह ने संयुक्त बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी भी उपस्थित थे। श्री कोठारी ने बगीचे में मनोरंजन के खराब हो चुके साधनों की मरम्मत कराने और टूटे साधनों की जगह नए लगाने के लिए कहा। कलेक्टर श्री ज्ञानी ने आयुक्त को बगीचे में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने, मनोरंजन साधनों को सुधारने और नए उपकरण लगाने के लिए चर्चा की और एस्टीमेट बनवाकर ट्रेन चालू करवाने, मेरी गो राउंड प्रारंभ कराने और खराब झूले व चकरियों को ठीक कराने के लिए कहा। आयुक्त ने कहा वे शीघ्र ही इस मामले में संबंधित अधिकारियों से एस्टीमेट व रिपोर्ट बनवाएंगे और बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध करा देंगे।



कालिकामाता बगीचे में लगेगी अतिरिक्त कुर्सियां-नगर निगम द्वारा कालिकामाता बगीचे में शीघ्र ही अतिरिक्त कुर्सियां लगाई जाएंगी ताकि लोग म्यूजिकल फाउंटेन का बैठकर आनंद ले सकें। उद्यान में अभी आधा दर्जन सीमेंट की चेअर लगी हैं जो म्यूजिकल फाउंटेन लगाने के बाद बगीचे में आने वालों लोगों की संख्या के मान से कम हैं। कुर्सियां कम होने से लोगों को म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ उठाने के लिए खड़े रहना पड़ता है। भास्कर ने इस मुद्दे को भी 8 अक्टूबर के अंक में उठाया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने बगीचे में कुर्सियां लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।



एक-दो दिन में सौंपेंगे रिपोर्ट-नगर निगम के उद्यान प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया आयुक्त के निर्देश पर मैंने और प्रकाश और जलकार्य विभाग के साथ अन्य अधिकारियों ने बगीचे का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी हैं। मनोरंजन के साधन जो खराब हो गए हैं उनकी भी जानकारी ली है। कमियों को नोट किया गया है और मनोरंजन के साधनों में कौन से नए उपकरण लगाना है, किसे मरम्मत कराना है आदि नोट किए गए। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के साथ एस्टीमेट बनाकर एक-दो दिन में आयुक्त को सौंप दी जाएगी।




हां निर्देश दिए हैं
ञ्च कलेक्टर ने अमृतसागर बगीचे के मनोरंजन साधन ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। बगीचे में प्रकाश, जल व्यवस्था सुचारु करने के साथ ट्रेन व मेरी गो राउंड शीघ्र शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने के लिए कहा है। बाहर से तकनीशियन बुलाना पड़े तो बुलाएंगे और कोशिश होगी कि इसी माह मनोरंजन उपकरण चालू हो जाएं। कालिकामाता बगीचे में अतिरिक्त चेअर लगाने की व्यवस्था के भी प्रयास किए जाएंगे।
एस.के. सिंह, आयुक्त नगर निगम

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: