Bhilwara
शुरू होंगी स्किल डवलपमेंट योजनाएं
Bhaskar News Monday, October 12, 2009 04:29 [IST]  

भीलवाड़ा. शहरों में स्वरोजगार सृजन के लिए स्किल्ड डवलपमेंट एवं नेशनल लाइवलीहुड की दो योजनाएं केंद्र सरकार शुरू करेगी।



यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री डॉ.सी.पी.जोशी ने दी। इससे पूर्व, जोशी ने रविवार शाम कीरखेड़ा (सांगानेर) के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के राज्य के पहले प्लांट का बटन दबा लोकार्पण किया।



नगर परिषद द्वारा बनवाए 75 टन क्षमता के इस प्लांट पर पौने दो करोड़ रुपए की लागत आई है। जोशी ने कहा कि नरेगा केवल ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार देने के लिए है। शहरों के लिए नई योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन भी होगा।



नगर परिषद को यह काम करना चाहिए। कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने से जहां शहर की गंदगी साफ होगी, वहीं किसानों को सस्ती व अच्छी खाद मिलेगी। जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि बिजली संबंधी कोई शिकायत नहीं आने देंगे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: