Ratlam
पुलिस चोर के साथ घूमती रही कबाड़ा दुकानों पर
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 04:34 [IST]  

रतलाम. एक खेत से पाइप चुराने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। रविवार को पुलिस संदिग्ध को अपने साथ लेकर शहर की कबाड़ा दुकानों पर घूमती रही। माना जा रहा है कि पुलिस ने बेचा हुआ माल बरामद कर लिया है और सोमवार को आरोपी को पेश किया जा सकता है।



माणकचौक थाना अतंर्गत शनिवार रात सागौद निवासी घनश्याम पिता केसूराम धाकड़ के खेत से करीब छह हजार रुपए के पाइप अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। घनश्याम की शंका पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि एक स्थानीय दुकान पर उसने चोरी के पाइप बेचे हैं। पुलिस संदिग्ध को लेकर रविावार दोपहर एक कबाड़े की दुकान पहुंची और वहां से चोरी के पाइप बरामद किए हैं।




संदिग्ध को लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही आरोपी व चोरी का सामान पेश कर दिया जाएगा।
अजीत तिवारी
टीआई- माणकचौक पुलिस थाना

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: