रतलाम. सुपारी लेकर हत्या करना हो या सरेराह हवा में फायर कर दहशत फैलाना, बदमाश समय आने पर रिवॉल्वर तानने और फायर करने में नहीं चूकते हैं। बदमाश दो से पांच हजार रुपए में कट्टा व पिस्टल खरीदकर अपने पास रखने में शान समझते हैं।
अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों को पुलिस पकड़ तो लेती है लेकिन उसकी दिलचस्पी हथियारों के सौदागरों के आकाओं तक पहुंचने में नहीं रहती जबकि अवैध हथियार का धंधा काफी फल-फूल रहा है और सौदागर बदमाशों को कट्टा व रिवॉल्वर उपलब्ध करवाकर आतंक फैलाने का ताडंव बैठकर देखते हैं।
शहर में अब गोली चलना सामान्य घटना हो गई है। यह इस बात से स्पष्ट होता है कि एक साल में शहर के थानों के रिकॉर्ड खंगाले जाएं तो करीब आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सरेराह गोली चलाने की घटनाएं सामने आई हैं। किसी को अवैध वसूली तो किसी को रंजिश के चलते डराया व धमकाया गया है।
खातों में रुपए जमा कर देते हैं डिलिवरीहथियारों के सौदागर काफी चालक हैं। इसके लिए वे एक चैनल से दूसरी चैनल से जुड़े रहते हैं और क्षेत्र के हिसाब से अपने-अपने गुर्गो को हथियार आपूर्ति करते हैं। उनके गुर्गे हथियार के सौदागरों के बैंक खातों में हथियारों के हिसाब से रुपए जमा करते हैं इसके बाद हथियार के सौदागर उन्हें किसी एक मुकाम पर (जंगल, दुकान या फिर सार्वजनिक स्थान पर) हथियारों की डिलिवरी कर देते हैं।
इन इलाकों से होती है आपूर्तिभिंड, मुरैना, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, झाबुआ, खाचरौद, जावरा, झांसी, भरतपुर, ललितपुर, फतेहाबाद।
पहुंच से बाहर हैं सौदागरजब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं तो उनके पास से पुलिस वारदात में उपयोग अवैध हथियार को पेश कर वाह-वाही लूटने का काम करती है लेकिन इन अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले और आरोपी इन्हें कहां से खरीदते हैं उन तक पुलिस नहीं पहुंच पाती।
जून में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावरा निवासी अहसान पिता चांद खान तथा अल्लाहरक्खा पिता बब्बू खां मोटरसाइकिल से रतलाम में आया है। अहसान ने पूछताछ में बताया कि वह मां से परेशान है और पत्नी के जेवर बेचकर कट्टा खरीदने आया था।
पत्नी को मारने के लिए घूमा7 सितंबर को हत्या के इरादे से दो रिवॉल्वर और कारतूस लेकर घूम रहे आरोपी मोहम्मद साजिद पिता शौकत अली गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शहर में 1 एमएम की दो पिस्तौल लेकर इसलिए घूम रहा था कि उसकी पत्नी को एक युवक अपने साथ लेकर चला गया, जिन्हें मारने के लिए वह शहर की सड़कों पर घूम रहा था।