Jabalpur
कल तक जमा होंगे बीएड फार्म
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 06:06 [IST]  

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बीएड परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार करने की तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। पहले बीएड परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितम्बर थी तथा परीक्षा सितम्बर के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होनी थी, लेकिन प्राध्यापकों की हड़ताल के चलते रादुविवि द्वारा बीएड एवं बीएड साइंस सत्र 2007-08 तथा सत्र 2008-09 की परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं।



विवि द्वारा पूर्व में संशोधित तिथि के अनुसार बीएड की परीक्षा 20 अक्टूबर से प्रारंभ होनी है। बीएड परीक्षा सत्र 2007-08 में प्रविष्ट होने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हंै।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: