Jabalpur
पेंशनर्स हितों का ध्यान रखेगी सरकार
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 06:09 [IST]  

जबलपुर. प्रदेश सरकार पेंशनर्स एवं कर्मचारियों के हितों की कभी अनदेखी नहीं करेगी। उनकी सभी उचित मांगों का सरकार ध्यान रखेगी। यह कहना था पेंशनर्स समाज के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने आए प्रदेश के वित्त मंत्री राघव जी का। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन प्रशासन के परस्पर सहयोग और समन्वय से ही प्रदेश के सर्वागीण विकास को हासिल किया जा सकता है तथा आम जन को न्यायपूर्ण प्रशासन दिया जा सकता है।



होमसाइंस कॉलेज में आयोजित पेंशनर्स समाज के 15वें प्रान्तीय सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागायुक्त प्रभात पाराशर एवं एमआर कृष्णा मंचासीन रहे।



विस अध्यक्ष श्री रोहाणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छह वर्ष पूर्व जब वे पेंशनर्स समाज के सम्मेलनों में जाते थे तो उन्हें पेंशनर्स में शासन के प्रति रोष दिखाई पड़ता था, पर आज पेंशनर्स सरकार को आशीर्वाद देने की मुद्रा में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स की अनेक समस्याओं का निराकरण किया है।



श्री रोहाणी द्वारा मंच से ही पदांे पर आसीन कर्मचारियों से पेंशनर्स की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने की बात कही गई। इस दौरान समाज की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया एवं पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: